पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • शनिदेव की दया दृष्टि के लिए भक्तों ने मंदिरों में किए शांति यज्ञ

शनिदेव की दया दृष्टि के लिए भक्तों ने मंदिरों में किए शांति यज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि भृगु ज्योति अनुसंधान केंद्र अर्बन अस्टेट फेस-1 में श्री शनिदेव जयंती को समर्पित 22वां सालाना यज्ञ किया गया। यज्ञ के जरिए भक्तों के परिवार में खुशहाली व शांति पैदा हो इसलिए शांति यज्ञ भी किया। यज्ञ के आचार्य पं. एसके शास्त्री भृगु थे। यज्ञ का आगाज नवग्रह पूजा-पाठ, पितृतर्पण, कालसर्प पूजन से हुआ। मुख्य यजमान मिंटू जुनेजा, मीनू जुनेजा ने यज्ञ व नवग्रह पूजन किया।

मुख्य मेहमान शिवदयाल चुघ थे। पं. गुलशन शर्मा ने शनि महिमा का गुणगान किया। यहां पं. राजीव शास्त्री, पं. विशाल शास्त्री, पं. नटवर लाल शास्त्री, पं. रमेश शास्त्री, पं. विपन शास्त्री, पं. योगेश शास्त्री, पं. गौरव शर्मा, तिलक राज अरोड़ा, बिट्टू खालसा, विजय गुप्ता, बीडी जिंदल, स्वदेश गुप्ता, किरण, अश्विनी कालिया, माला कालिया, पूनम आदि थे।

यज्ञ का आगाज नवग्रह पूजा-पाठ, पितृतर्पण, कालसर्प पूजन से हुआ

भीषण गर्मी में भी भारी तादाद में भक्तों ने मंदिर में आकर शनि देव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री कृष्ण मंदिर भोगपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई शनि जयंती

भोगपुर | श्री कृष्ण मंदिर भोगपुर में मंदिर कमेटी की और से श्रद्धापूर्वक व् धूमधाम से शनि जयंती मनाई गयी। संपूर्ण मंदिर परिसर को सजाया गया। भीषण गर्मी में भी भारी तादाद में भक्तों ने मंदिर में आकर शनि देव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपनी हाजरी लगवाई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों की और से सर्वप्रथम भगवान श्री शनिदेव की प्रतिमा को स्नान करवा कर उसका तेलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात शनि देव की प्रतिमा को नए वस्त्र पहनाये गए और पूजा अर्चना की गयी। शाम को मंदिर कमेटी की और से जीटी रोड भोगपुर पर आम लोगों और राहगीरों के लिए लंगर लगाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव अग्रवाल, आशू भगत, विशिष्ट कुमार, नरेश कुमार ,दविंदर कुमार ,महेश कुमार, सुशील प्रभाकर ,रमेश शर्मा, नरेंदर जोशी ,लाड्डी ,मनोहर लाल, आशू भगत मौजूद रहे ।

तेरी महिमा कोई न जाने हे शनि देव

श्रीमती गुरा देवी जगोता शिव शक्ति मंदिर बैंक एंक्लेव में शनि मूर्ति स्थापना दिवस मनाया।

सिटी रिपोर्टर| जालंधर

श्रीमती गुरा देवी जगोता शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव में शनि मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। नीरू कपूर ने गणेश वंदना कर शनि देव का गुणगान किया। उन्होंने शनि का धाम निराला है, तेरी महिमा कोई ना जाने हे शनि देव, यजमान सुनील गुप्ता, कमलेश, बख्शी राम, अभिषेक चोपड़ा, इंद्र चोपड़ा, नरेश कुमार, हैप्पी, पीएन शर्मा, मोहन शर्मा, भगवानदास, अशोक हांडा, रेखा शर्मा, बबीता, सुमन, सुनीता, नारायणदास, शिव कुमार, रेनू, किरण चोपड़ा, संगीता, वीना, प्रवीन, मंजू, आशा थी। पं. कमलेश ने नवग्रह पूजन करवा यज्ञ किया। विशेषतौर पर इंद्र चोपड़ा पहुंचे। प्रधान सुनील गुप्ता, अशोक शर्मा ने सभी का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...