अरदास कर अमृतसर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आरंभ हुई यात्रा। -भास्कर
जालंधर | श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब से श्री हेमकुंट साहिब तक 28वीं पैदल यात्रा शनिवार को गोल्डन एवेन्यू मकसूदां में पहुंची। जहां अवतार सिंह कानूनगो की तरफ से सुखमनी साहिब का पाठ किया। जहां संगत ने सिरोपे पहनाकर जत्थे के सदस्यों का स्वागत किया। यात्रा श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आरंभ हुई।
जत्थे का यहीं रात का गुरुद्वारा साहिब गोल्डन एवेन्यू में पड़ाव था। जत्थे में महिलाओं और पुरुष थे, जो पैदल नाम-जप करते हुए थक जाता था उन्हें वाहनों में बैठा दिया जाता था। जत्था 15 जून को श्री हेमकुंट साहिब पहुंचेगा। यहां प्रधान हरभजन सिंह, कैप्टन स्वर्ण सिंह, बलविंदर कौर कटारिया,चरण सिंह मुख्त्यार, सुखविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जीवन कुमार, चंचल दीप सिंह, जत्थेदार मनजीत कौर आदि थे।
नाम-जप करते पहुंची संगत
श्री अकाल तख्त साहिब से 28वीं पैदल यात्रा मकसूदां पहुंची