पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जात-पात छोड़ भाईचारे को बढ़ावा दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबीर मंदिर गढ़ा अर्बन अस्टेट में स्थापना दिवस मनाया गया। महंत राजेश भगत ने झंडे की रस्म अदा की। -भास्कर

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

कबीर मंदिर गढ़ा अर्बन अस्टेट में स्थापना दिवस मनाया गया। महंत राजेश भगत ने झंडे की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज ने समस्त मानवता की भलाई के मार्ग पर चलने के लिए कहा। सभी जात-पात छोड़ कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दें। यह तभी संभव होगा, जब मन की स्वच्छता होगी। ज्ञान के मार्ग पर चलकर ही मन को जागृत किया जा सकता है। इसलिए जब भी मौका मिले सत्संग में जरूर शामिल हुआ करें और संतजन के आशीर्वचनों का लाभ अवश्य उठाए। स्त्री सत्संग सभा ने संकीर्तन कर सतगुरु कबीर महाराज का गुणगान किया। यहां चेयरमैन इंद्रजीत भगत, राज कुमार भगत, मनोहर लाल, तिलक राज, सतपाल, सोमनाथ, हंसराज, अमरनाथ, पवन फौजी, अश्विनी कुमार, इंद्रजीत, रमेश वासुदेव आदि थे।

खबरें और भी हैं...