मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल विभाग के स्टूडेंट्स ने ऐसे टू व्हीलर का निर्माण किया है जोकि तंग बाजारों में आग बुझाने का काम करेगा।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस टू व्हीलर में चार कार्बन डाईऑक्साइड सिलेंडर, एक वाटर मोटर और पानी की गन शामिल है। स्टूडेंट्स हरजाप, बचितर, हरदीप, बिक्रमजीत और प्रमोद कुमार ने बताया कि साइंस सिटी टेक फेस्ट में ये मॉडल सराहा गया। शहर में भी कई ऐसे बाजार है जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच सकती, वहां ये वाहन काम आएगा। प्रो. हीरा महाजन, सुधांशु, बलप्रीत व साहिल ने ये बनाने में हमारी सहायता की।
मेहरचंद पॉलीटेक्निक के ऑटोमोबाइल विभाग के स्टूडेंट्स ने किया टू व्हीलर का निर्माण।