हर स्टूडेंट अपने भविष्य को खुद बना सकता है, अगर उसके मन में आत्मविश्वास है और अपनी मंजिल को पाने की प्रबल इच्छा है। ये शब्द सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की शिक्षा प्राप्त कर रहे रमनीक सिंह ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहे। मौका था डिप्स स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन का।
उन्होंने कहा कि बिना उद्देश्य के विद्यार्थी का जीवन दिशाहीन है। बारहवीं के बाद विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की चाह रखने वाले नौजवानों को गाइडेंस देते हुए बताया कि हमारा स्कूल ही हमारे अच्छे भविष्य का आधार है। विदेश में शिक्षा के साथ-साथ आप समय का सदुपयोग कर पार्ट टाइम जॉब कर अपने जेब खर्च का प्रबंध आसानी से कर सकते हैं। विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज, वहां के अध्यापकों के फ्रेंडली व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में होनहार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। स्टूडेंट्स के साथ उन्होंने प्रश्नोत्तरी सेशन भी किया। स्टूडेंट्स ने उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय वह अपने दादा व स्कूल चेयरमैन गुरबचन सिंह और इंस्टीट्यूशन के एमडी तरविंदर सिंह को देते है। यहां सीईओ मोनिका मंडोत्रा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रिंसिपल नीलू बावा मौजूद रहीं।
डिप्स स्कूल में स्टूडेंट्स को कॅरियर संबंधी टिप्स देते हुए रमनीक सिंह। - भास्कर