बेसलाइन टेस्ट में विभिन्न स्कूलों के 6वीं से 8वीं तक के स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा।
जालंधर |सरकारी स्कूलों में एसएस विषय का 3 दिवसीय बेसलाइन टेस्ट डाइट प्रिंसिपल अनीता पुरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए 6वीं से 8वीं तक के स्टूडेंट्स की उनकी उम्र के अनुसार उनके ज्ञान का स्टेंडर्ड चेक किया गया। इंग्लिश मेंटोर चंद्रशेखर ने बताया कि बेसलाइन के जरिये बच्चों को जरनल अवेयरनेस के प्रश्न की जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही बच्चों के ज्ञान का स्टेंडर्ड चेक किया जा रहा है।
यह स्टेंडर्ड स्पेलिंग, अक्षर, शब्द आदि के आधार पर किया जाता है ताकि बच्चों की जहां कमी दिखे, उसे दूर किया जा सके। यहां शरनजीत सिंह, प्रिंसिपल राजीव चावला, प्रिंसिपल हरजिंदर सिंह, अनीता कुमारी, रेशम सिंह, सतवंत कौर आदि मौजूद रहे।