पठानकोट कैंट-जम्मू तवी सेक्शन में सब-वे के निर्माण के चलते स्पेशल ट्रेनें आज रद्द
जालंधर। इंदौर-माता वैष्णो देवी कटड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन 19 तारीख को रद की गई है। ऐसा पठानकोट कैंट-जम्मूतवी रेल सेक्शन के पठानकोट कैंट-भरोली और हीरानगर-घग्वाल स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के 2 सब-वे के निर्माण कार्य के ब्लाक के कारण किया गया है। गुहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल-कटड़ा एक्सप्रेस बुधवार को रद की गई। इसी तरह कटड़ा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस, कटड़ा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस आदि ट्रेन रद्द की गई हैं।