पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मेन गेट खुला छोड़ परिवार सो गया, चोर ले गए नकदी जेवर

मेन गेट खुला छोड़ परिवार सो गया, चोर ले गए नकदी-जेवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रस्ता मोहल्ले में हरचरण सिंह की फैमिली को जरा-सी लापरवाही महंगी पड़ गई। घर की पहली मंजिल पर हरचरण सिंह के बेटे फैमिली के साथ अपने-अपने रूम में सो रहे थे। गर्मी के कारण हरचरण सिंह घर की छत पर सोने चले गए। गलती से परिवार के सभी सदस्य घर का मेन एंट्री गेट लॉक करना भूल गए तो चोर ग्राउंड फ्लोर पर रखी अलमारी तोड़कर 1 लाख 80 हजार की नकदी, तीन तोले गोल्ड और आधा किलो चांदी की ज्वेलरी ले गए।

हरचरण सिंह के बेटे व डेयरी कारोबारी परमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात सैर करने निकले तो मेन गेट खुला रह गया था। वापस आने पर वह गेट को ताला लगाना भूल गए। सुबह 5 बजे जब आंख खुली और सुुबह की सैर पर जाने के लिए पहली मंजिल से नीचे उतरे दो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर वाला लॉक टूटा था। उन्होंने पिता और भाई को उठाने के बाद थाना-3 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आधा किलो चांदी पर भी किया हाथ साफ।

खबरें और भी हैं...