नामांकन रद्द हुआ तो गनमैन लेने के लिए सड़क हादसे को हमला बताया, आजाद प्रत्याशी रहे हरदेव पर केस
हलका शाहकोट से कांग्रेसी उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के समर्थन में बैठे आजाद उम्मीदवार हरदेव सिंह पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि वह पुलिस सुरक्षा लेने और अकालियों पर झूठा दर्ज करवाने के मामले में पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने मामला 6 घंटे में ही सुलझा लिया और पता लगा कि फिल्लौर में जिस घटना को वह हमले का रूप दे रहा था। असल में कोई हमला नहीं, दो कारों की आपसी टक्कर थी। पुलिस ने आरोपी हरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हरदेव सिंह ने 9 मई को बतौर आजाद उम्मीदवार कागज दाखिल करते ही एसडीएम शाहकोट से मांग की थी कि उसे पुलिस सुरक्षा दी जाए। 11 तारीख को चुनाव आयोग ने कागजों में कमियां होने के चलते नामांकन रद्द कर दिया तो गत दिवस हरदेव सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया के हक में बैठने की घोषणा कर दी। रात को वे अपने वकील से मिलने चंडीगढ़ चले गए, जहां से वापस आते समय फिल्लौर-नकोदर रोड पर उसका पीछा कर रही दो कारों में सवार 6 हथियारबंद लोगों ने उसे घेरकर जानलेवा हमला करके जख्मी करने की कहानी बुन दी।
कहा- दो कारों में आए थे 6 हथियारबंद हमलावर, राहगीर व्यक्ति के बनाए वीडियो क्लिप से हुआ खुलासा
शाहकोट उपचुनाव
धरने की दी चेतावनी... हरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि हमले में वह बेहोश हो गया तो उसे सिविल अस्पताल लाया गया। उसने अपने फोन से एसएसपी जालंधर व अन्य उच्चाधिकारियों को बताया कि अकाली उम्मीदवार और उसके समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया है। पता लगते ही एसपी-डी बलकार सिंह, डीएसपी फिल्लौर अमरीक सिंह चाहल, सीआईए प्रभारी हरिंदर सिंह गिल पुलिस फोर्स के साथ हरदेव सिंह के बयान लेने अस्पताल पहुंच गए।
26 की शाम से ड्राई डे, तीन दिन नहीं बिकेगी शराब
जालंधर | शाहकोट उपचुनाव के कारण 3 दिन तक शराब नहीं बिकेगी। 28 मई को वोटिंग है और 26 मई की शाम 6 बजे से ड्राई डे शुरू हो जाएगा जो 28 मई शाम 6 बजे तक चलेगा। 31 मई को काउंटिंग है और इस दिन भी शराबबंदी रहेगी। शाहकोट ही नहीं, हलके के बाॅर्डर से लगते 3 किमी एरिया के ठेके इस दौरान बंद रहेंगे।
एसएसपी को खुद फोन करके दी जानकारी
आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरने वाले हरदेव सिंह का नामांकन रद्द हो चुका है। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दिन ही उसने एसडीएम शाहकोट से सुरक्षा मांगी थी। मंगलवार भी उसने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा के लिए गनमैन मांगे और फिर बताया कि हमला अकाली उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ के इशारे पर अकाली समर्थकों ने किया है। उसने कार्रवाई न किए जाने पर धरना देने की चेतावनी दी और अकालियों पर केस दर्ज करने की मांग की। इसी दौरान उसने एसपीडी बलकार सिंह की फोन पर कांग्रेस उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया से बात करवाई।
छह घंटे में ही पुलिस ने मामला सुलझाया
एसपीडी बलकार सिंह, डीएसपी फिल्लौर अमरीक सिंह चाहल ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की तो महज 6 घंटे बाद पुलिस के हाथ हरजीत नाम का युवक लग गया, जिसने घटना की पूरी वीडियो मोबाइल फोन पर बनाई थी। वीडियो में खुलासा हुआ कि हरदेव सिंह खुद तेज रफ्तार में कार चला रहा था। गाड़ी बेकाबू होने पर सामने से आ रही सफेद रंग की कार से टक्कर हो गई। दूसरी कार एक महिला चला रही थी।
होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में भी शराब परोसने पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी
उपचुनाव में उम्मीदवार शराब न बांट सकें, इसलिए डीसी वरिंदर शर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं। पाबंदी के कारण होटल, रेस्टोरेंट, क्लबों और वह सभी जगह जहां शराब की बिक्री होती है या परोसी जाती है, भी बंद रहेंगे। होटल, क्लबों और रेस्टोरेंट जिनको अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत लाइसेंस जारी किए हुए हैं, उन पर भी ड्राई-डे के आदेश लागू रहेंगे।
मंथली मीटिंंग्स कैंसिल...शाहकोट में 28 मई को होने वाले उपचुनाव के चलते डीसी ऑफिस में होने वाली मासिक बैठकें स्थगित की गई हैं। अब बैठकें अगले महीने होंगी। सरकार से मिलने वाले टारगेट, सरकारी स्कीमों में डिपार्टमेंट्स की परफार्मेंस इत्यादि की समीक्षा इन बैठकों में की जाती है। इस बार सभी बैठकें स्थगित कर दी गई हैं।
दूसरी कार में बच्चे के साथ थी महिला
पुलिस ने एक्सीडेंट मे घायल महिला मनप्रीत कौर का भी पता लगा लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बुटीक चलाती हैं। जब सामने से आ रही कार ने उसकी कार में टक्कर मारी, तब कार में उसका एक साल का बेटा भी था, जो सीट से नीचे गिर गया और उसे भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने जख्मी हरदेव सिंह को सारी फिल्म दिखाई तो उसने हमले के बयान बदल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरदेव सिंह के खिलाफ कार दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया।