किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर लगेगी येलो लाइन
जालंधर | नगर निगम किशनपुरा चौक से लम्मा पिंड चौक तक सड़क के दोनों तरफ येलो लाइन लगाएगा। येलो लाइन लगाकर रेहड़ियों के लिए जगह तय की जाएगी। इस रोड पर रेहड़ियां सड़क का बड़ा हिस्सा कवर करती हैं, जिस कारण ट्रैफिक प्रॉब्लम बनी रहती है।
जिस तरह रामामंडी में रेहड़ियों के लिए जगह तय करने के लिए येलो लाइन लगाई गई है उसी तरह इस एरिया में भी लाइन लगाने की प्रपोजल तहबाजारी डिपार्टमेंट के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह ने तैयार की है। मनदीप सिंह ने कहा कि प्रपोजल मेयर जगदीश राजा को देंगे और वहीं इसे फाइनल करेंगे। निगम ट्रैफिक में प्रॉब्लम बन रही रेहड़ियों के लिए अलग जगह तलाश रहा है लेकिन जब तक जगह नहीं मिलती, तब तक रेहड़ियों को सड़क पर पीछे हटा कर लगाया जाएगा।