पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • दस सीसीटीवी खंगालने के बावजूद शूटर्स का कोई सुराग नहीं

दस सीसीटीवी खंगालने के बावजूद शूटर्स का कोई सुराग नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सूर्या एंक्लेव में कोठी नंबर 584-बी में पहली मंजिल पर रह रहे बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विपिन शर्मा के बेडरूम में गोलियां मारने वाले शूटर ट्रेस करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को एरिया में लगे दस सीसीटीवी कैमरे खंगाले पर कोई क्लू नहीं मिला।

पुलिस का मानना है कि कमाडेंट की प|ी जैसिका शर्मा को डराने के लिए शूटर ने फायरिंग की। अगर शूट करना होता तो वह डोर बेल बजाकर मैडम को बॉलकनी में बुला सकते थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जब उनके घर कोई गेस्ट या परिचित आते हैं तो डोर बेल बजने पर जैसिका पहले बॉलकनी से देखती हैं। एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि विपिन शर्मा ने पुलिस को क्लियर किया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। न पर्सनल, न प्रोफेशनल।

खबरें और भी हैं...