बिजली का मीटर लगाने के लिए 8 हजार रिश्वत, अरेस्ट
जालंधर | एकघर में बिजली का मीटर लगाने की एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले मुकंदपुर सब डिवीजन के एजेई और उसके एक साथी को विजिलेंस टीम जालंधर ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस विभाग के जालंधर के डीएसपी सतपाल और इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि गांव गुणाचौर के रहने वाले व्यक्ति ने डिपार्टमेंट को शिकायत दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
संबंधित खबर पेज-8 पर