एससीबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की कर्मचारियों के मसले पर प्रबंधकीय सचिव से मुलाकात आज
जालंधर | गजटेड एंड नॉन गजटेड एससीबीसी इंप्लाइज वेलफेयर फेडरेशन पंजाब की प्रांत स्तरीय बैठक चेयरमैन जसबीर सिंह पाल और प्रांत प्रधान बलराज कुमार की अगुवाई में देश भगत यादगार हाल में हुई। बैठक में नेताओं ने बताया कि फेडरेशन नेताओं की सरकार के प्रबंधकीय सचिव के साथ 16 मई को मीटिंग हो रही है, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न मसलों पर विचार चर्चा की जाएगी। यदि बैठक के कोई सार्थक परिणाम नहीं निकले तो शाहकोट के उप चुनाव में सरकार के दलित विरोधी व्यवहार के विरुद्ध रोष प्रकट करने के लिए एक्शन की घोषणा करने का अधिकार फेडरेशन के नेताओं ने चेयरमैन और प्रधान को दिया।
बैठक में मुख्य प्रेस सचिव सलविंदर सिंह जस्सी, कुलविंदर बोदल, सतवंत, देवेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल अमरजीत खटकड़, हरपाल मलकाना, डॉ. जसवंत राय, बलविंदर मसीह और बलवीर मन्नण मौजूद रहे।