पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वोटिंग 28 को, रिजल्ट 31 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| शाहकोट उपचुनाव के लिए ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 150 मुलाजिम डीसी के सख्ती के बाद ड्यूटी पर पहुंच गए। 300 मुलाजिमों को नोटिस जारी हुआ था, लेकिन इनमें से 50 मुलाजिमों को गलत नोटिस जारी हुए थे। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस उप चुनाव के लिए पोलिंग अधिकारियों, प्रेजाइडिंग अफसरों और सहायक प्रेजाइडिंग अधिकारियों के लिए लगाए गए 1700 कर्मचारियों में से 300 कर्मचारी फर्स्ट रिहर्सल के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए थे। जो मुलाजिम ड्यूटी पर नहीं आए, उनके खिलाफ रिप्रेजेंटेशन एक्ट के सेक्शन 134 के तहत कार्रवाई के हुक्म दिए गए हैं।

डीसी की सख्ती के बाद चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे 150 से ज्यादा मुलाजिम

संवेदनशील बूथों की पहचान, 6 स्टेट सर्विलेंस, 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीम

उपचुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारी ने संवेदनशील बूथों को पहचान कर ली है। इन बूथों पर हिंसा की आशंका है। इन बूथों पर नजर रखने के लिए 6 स्टेट सर्विलेंस और 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित की हैं। आॅब्जर्वर रविकांत जैन, डीसी वरिंदर शर्मा, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसडीएम जसजीत सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि 6 स्टेट सर्विलेंस टीमें और 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें को निर्देश हैं कि वह किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरत सूचना दें। माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उपचुनाव में अकाली दल और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर लगी है। ऐसे में हिंसा की आंशका बनी हुई है।

राजनीतिक पार्टियों को दिखाईं ईवीएम बनाए गए हैं 236 पोलिंग बूथ

शाहकोट उप चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) राजनीतिक पार्टियों को दिखाई गईं। इलेक्शन ऑब्जर्वर रविकांत जैन, चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा, सुरेश चंद मीणा ने बताया कि 236 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ईवीएस के 350 कंट्रोलिंग यूनिट, 360 बैलेट यूनिट और 285 वीवीपैट चैक की गईं। कुछ ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रिजर्व रखा जाएगा, जिससे किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर उन मशीनों को तुरंत बदला जा सके। कुछ मशीनों को पोलिंग स्टाफ की ट्रेनिंग के रिजर्व रखा जाएगा। दूसरी मीट में ईवीएम और वीवीपैट को लिंक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...