पक्षियों के लिए बांटे सकोरे
जालंधर| अवेकनिंग एसोसिएशन ने कंपनी बाग चौक में जीव सुरक्षा के लिए प्रधान दीवा जेटली की अध्यक्षता में राहगीरों को पक्षियों के लिए चारा और जानवरों के पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन (सकोरे) बांटे । समाज सेविका रानी सरीन ने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। यहां किरण थापर, नीलम कोहली, ऊषा चौधरी, संतोष वर्मा, सरोज बजाज, चंदन ग्रेवाल, अनु गुप्ता और डौली हांडा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।