संत महंत आज्ञा सिंह पार्क में सैर करने रहे लोगों का फ्री चेकअप किया
जालंधर| गुरु नानक मिशन चौक स्थित केयर मैक्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की टीम ने सोमवार सुबह संत महंत आज्ञा सिंह पार्क में सैर कर रहे लोगों का फ्री चेकअप किया। अस्पताल के एमडी डॉ. रमन चावला ने बताया कि हमारी टीम सुबह सुबह शहर के अलग अलग पार्कों में जाकर लोगों का फ्री चैकअप किया करेगी। यह उपाय सेहत के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।