किसानों को धान की पनीरी 20 मई से पहले न लगाने की दी गई सलाह
जालंधर | खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग जिला जालंधर के ब्लाक जालंधर पूर्वी की मीटिंग खेतीबाड़ी अफसर डॉ. बलविंदर सिंह चीमा के निर्देशानुसार किसानों और बीटीपी मेंबर्स के साथ खेतीबाड़ी अफसर सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में सुरिंदर सिंह ने किसानों से कहा कि धान की पनीरी 20 मई से पहले न लगाएं। पंजाब सरकार के आदेशानुसार धान 20 जून को ही लगाना शुरू किया जाए। यहां चेयरमैन गुरदेव सिंह, मनदीप सिंह एडीओ और वरिंदर मौजूद रहे।