बच्चों की पढ़ाई के बगैर समाज की तरक्की मुमकिन नहीं : नासिर सलमानी
जालंधर| आॅल इंडिया जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट के पंजाब प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी की अगुवाई में अशोक नगर में मीटिंग की गई। जिसमें बिरादरी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर सलमानी व पंजाब यूथ प्रधान बारी सलमानी को सम्मानित किया गया। नासिर सलमानी ने अपने संबोधन में सभी बिरादरी के लोगों को एजुकेशन पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज एजुकेशन की कमी के कारण पिछड़ रहा है। बच्चों को एजुकेट कर हम तरक्की और सरकार में अपनी नुमाइंदगी बढ़ा सकते हैं।
इस मौके पर यूथ चेयरमैन नसीम सलमानी, सीनियर वाइस प्रधान मुजमिल सलमानी, चेयरमैन इरशाद सलमानी, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी शहजाद सलमानी, लुधियाना कमेटी के प्रधान नाजिम सलमानी, इरफान सलमानी, जालंधर प्रधान अब्दुल क्यूम सलमानी और तस्लीम सलमानी मौजूद रहे।