जालंधर| पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को कहीं-कहीं गर्ज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। वीरवार को भी मौसम शुष्क रहा और दिनभर मध्यम गति की हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन सूबे के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।