पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रकृतिक स्रोत बचाने के लिए बनाया प्रोजेक्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | मेहरचंद पालीटेक्निक कॉलेज के सिविल विभाग के स्टूडेंट्स ने अपने विभाग के अध्यापकों की देखरेख में प्रोजेक्ट तैयार किया। जिसे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सराहा गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कंकरीट, जिसका भार बहुत हलका होता है, को फुटपाथों, पार्किंग इलाकों या बगीचों में लगाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए सीमेंट के साथ सिर्फ बजरी का प्रयोग किया जाता है। रेत का इस्तेमाल नहीं होता। इसको और सस्ता बनाने के लिए ही रिसाइकिल एग्रिगेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे प्रकृतिक स्त्रोतों की रक्षा भी होती है। सिविल इंजीनियरिंग के स्टूडेंटस राघव, मुहम्मद, सरवर, चरणदीप, मनप्रीत, निखिल राजेश्वर, राजन, तरणदीप, उमेश, वरणदीप और और जतिंदरजीत की टीम ने अपने प्रोफेसर राजीव भाटिया, अमित खन्ना, कनव महाजन की देखरेख में तैयार किया। जिसमें समय-समय पर प्रो. कपिल ओहरी और प्रो. राजेश कुमार ने भी अपनी सलाह देकर योगदान दिया। राज्य स्तरीय साइंस सिटी टेक फेस्ट में इस प्रोजेक्ट को 7000 रुपए कैश के साथ दूसरा अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

अपने प्रोजेक्ट को दिखाते हुए मेहरचंद कॉलेज के स्टूडेंट। -भास्कर

खबरें और भी हैं...