जालंधर | केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा विद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत अचीवर्स डे मनाया गया। आर्ट्स, साइंस तथा कामर्स की 45 छात्राओं को उनके द्वारा शानदार परीक्षा परिणामों के साथ वरीयता सूची में स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इन छात्राओं में से 28 छात्राएं 12वीं तथा 27 छात्राएं 11वीं की थीं, जिनको इनाम दिए गए। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को मुबारकबाद दी। उन्होंने केएमवी कॉलेजिएट स्कूल की को-ऑर्डिनेटर वीणा दीपक, डॉ. मधुमीत, नीरज मैनी तथा रश्मि शर्मा के प्रय|ों की सराहना की।