पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • रंगारंग कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने दी यादगार परफॉर्मेंस

रंगारंग कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने दी यादगार परफॉर्मेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नंगल करार खां द्वारा फैमिली डे मनाया गया। जिसमें छात्रों की फैमिली विशेष रूप से उपस्थित हुईं। जिनका स्वागत प्रिंसिपल अवनीत कौर भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने सभी फैमिलीज के साथ मिलकर केक काटते हुए एक दूसरे के साथ हमेशा रहने का वादा किया गया। इसके अतिरिक्त इन फैमिली मेंबर्स के लिए मनोरंजक गेम्स जैसे म्यूजिकल चेयर्स, पासिंग दी पार्सल आदि भी करवाई गई। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा गिद्दा, भंगड़ा, स्किट, डांस, कोरियोग्राफी आदि पेश की। इसके अतिरिक्त एक साथ रहने वाले 18 मेंबर्स परिवार को हम साथ साथ हैं का खिताब दिया गया। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई देते हुए संयुक्त परिवार बनकर रहने का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...