जालंधर | प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशानुसार हंसराज महिला महाविद्यालय व जिला प्रशासन सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए कार्य करेंगे। एसडीएम टू आईएएस परमवीर सिंह ने एचएमवी के एनएसएस वालंटियर्स को जिला प्रशासन की पहल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए ग्रामीण व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने एचएमवी की छात्राओं को आगे आने की अपील की जोकि स्वेच्छा से ग्रामीण सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का कार्य करेंगी तथा शिक्षा के गैप को पूरा करेंगी। जिला गाइडेंस ब्यूरो से सुरजीत लाल, मीनाक्षी स्याल ने भी जरूरतमंद बच्चों की ओर हाथ बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन, डॉ. अंजना भाटिया, हरमनु व अल्का भी उपस्थित थी।