स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
हॉक राइडर्स क्लब की तरफ से ब्रेवेट साइकल राइड करवाई गई। इसमें 200 किलोमीटर व 300 किलोमीटर के लिए राइडर्स ने साइकल राइड की। 200 किलोमीटर के लिए राइडर्स ने जालंधर से टांडा, होशियारपुर से होते हुए चिंतपूर्णी से वापिस रामामंडी से होते हुए शहर पहुंचे। 300 किलोमीटर की राइडर्स ने चिंतपूर्णी से लुधियाना तक का सफर तय किया। 200 किलोमीटर की रेस 13 घंटे और 300 किलोमीटर की रेस 20 घंटे में समाप्त हुई। 200 किलोमीटर की रेस में सुमित सोनी लुधियाना ने 10 घंटे व जतिन भाटिया ने 11 घंटे मे रेस समाप्त की। इस मौके पर हॉक राइडर क्लब के रोहित शर्मा भी मौजूद थे। जिनकी अगुवाई में इवेंट करवाया गया।