पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के लिए नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर्स से लेंगे सुझाव : सोढी

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के लिए नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर्स से लेंगे सुझाव : सोढी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

पंजाब के खेल स्तर का सामूहिक विकास होगा और इसके लिए ग्रास रूट पर काम चल रहा है। स्पोर्ट्स की तरक्की के लिए ओलंपियन, नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ियों के विचार जाने जाएंगे, उसके बाद इस पर इंप्लीमेंट किया जाएगा। पंजाब के खिलाड़ियों को भी किसी तरह की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। यह बात शहर आए खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी खेल प्रमोटर व खेल सोसायटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्पोर्ट्स के हालात सुधारने के लिए चर्चा की।

खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) का ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं। लेकिन योजना है कि पीआईएस को सभी की सलाह के साथ चलाया जाए। पीआईएस किसी एक व्यक्ति के अधीन नहीं होगा। जल्द ही एक मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें सभी ओलंपियन, खेल प्रमोटर, इंटरनेशनल, नेशनल खिलाड़ियों को शामिल करके स्पोर्ट्स के बारे उनके विचार जाने जाएंगे। खेल नीति में सुधार किया जाएगा और पुराने खिलाड़ियों को भी उनका मान-सम्मान मिलेगा। इस मौके पर परवीन गुप्ता, रणजीत सिंह, राजन चोपड़ा, अंग्रेज सिंह, बलकार सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...