जालंधर | यूथ फुटबाल क्लब रुड़का कलां ने फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ फुटबाल ग्रास रूट दिवस मनाया। यूथ फुटबाल क्लब (वाईएफसी) की तरफ से ग्रास रूट प्रोग्राम के तहत 21 प्राइमरी स्कूलों व 20 गांव में करीब 4000 लड़के व लड़कियों को फुटबाल की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रोग्राम ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन व एशिया फुटबाल कनफेडरेशन के सहयोग से मनाया गया। रुड़का कलां के खेल स्टेडियम में भी ग्रास रूट दिवस मनाया गया, जिसमें 200 लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। क्लब प्रधान गुरमंगल दास सोनी ने बताया कि स्पोर्ट्स से ही देश को आगे ले जाया जा सकता है।