पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिटनेस के लिए एसोसिएशन बनाएगी जिम व गेम्स जोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन, फगवाड़ा गेट ने गेट-टू-गेदर कर एसोसिएशन के नए मेंबर्स का वेलकम किया। इसके बाद सभी ने मिलकर एक-दूसरे को सुझाव दिए कि किस तरह हम अपने काम और जीवन में सुधार कर सकते हैं। जिस तरह हम धार्मिक, सामजिक व अन्यों कार्यों में भाग लेते हैं उसी तरह सभी सदस्यों की हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहिए।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एसोसिएशन की ओर से मार्किट में जिम की शुरुआत की जा रही है। इसी के साथ एक गेम्स जोन बनाया जाएगा जिसमें मार्किट के सभी सदस्य खेल सकेंगे व अपनी फिटनेस का ध्यान रखेंगे। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरे के साथ डिनर एंजॉय करते हुए एक-दूसरे के साथ अपने विचार सांझे किए। सभी ने कहा कि इस तरह की गेदरिंग से वह काम की स्ट्रेस को दूर रखकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...