अशोक नगर के रहने वाले 9 साल के चंदन कुमार पुत्र मनोज राम को खेलते हुए आंख की पुतली में चोट लग गई। पिता मनोज ने बताया कि चंदन खेलते हुए पत्थर तोड़ रहा था कि एक पत्थर फर्श से टकराकर उसकी आंख में लग गया। इससे उसकी आंख की पुतली पर चोट लग गई। आई अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन के 2 महीने के अंदर-अंदर अगर कोई समस्या आई तो ऑपरेशन दोबारा करना पड़ेगा। दूसरी तरफ बच्चे के पिता ने कहा कि वे आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। बच्चे का ऑपरेशन करवाना उनके बस की बात नहीं है।
चंदन कुमार