पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कमेटी का गठन किया गया है।
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा नशे की रोकथाम और महिलाओं से आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए डिस्ट्रिक्ट इंटरनल कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में एडीसीपी सुडरविजी, एसीपी दीपिका सिंह, सब इंस्पेक्टर सुमित्र कौर, एएसआई सुरिंदर कौर, एएसआई बलजीत कौर, एडवोकेट एंजलीना बराड़ और समाज सेविका डौली हांडा को शामिल किया गया। कमेटी का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में इंवेस्टीगेशन करना है। दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखकर इस कमेटी का गठन किया गया है।
छेड़छाड़ के मामलों की जांच करेगी कमेटी