जालंधर |गांव कोट कलां में जालंधर कैंट बहुजन समाज पार्टी की मीटिंग जिला जालंधर प्रधान और जांलधर कैंट हलके के इंचार्ज जगदीश राणा की अध्यक्षता में हुई। बसपा पंजाब के कोआर्डिनेटर राजिंदर सिंह रीहल, पीडी शांत, जालंधर शहरी इंचार्ज सतपाल पाला, शहरी प्रधान कुलदीप बंगड़ और डॉ. सुखबीर सलारपुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बसपा वर्करों की सम्मति से कीर्तन राम को जालंधर कैंट का प्रधान, साईंदास को जनरल सेक्रेटरी और सोनी सिंह जत्थेदार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा बाल मुकंद बावरा को जालंधर शहरी का जनरल सेक्रेटरी, रणजीत सरहाली को सेक्रेटरी और मनिंदर मान को बीवीएफ का कन्वीनर लगाया गया। यहां बीबी हरदेव कौर शांत, सरपंच सोम लाल कोट कलां, मिलखा सिंह, पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह, वैद श्रद्धा राम बद्धन, सुरिंदर पाल और बख्शी राम मौजूद रहे।