पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रीत नगर में अवैध निर्माण रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | नगर निगम की टीम ने प्रीत नगर सोढल रोड पर हो रहा अवैध निर्माण रुकवा दिया। प्रीत नगर में एक ही परिवार की 4 मरला प्रॉपर्टी 4 सदस्यों में बांटी गई थी। परिवार इसको दोबारा तैयार करवा रहा था कि निगम की टीम ने काम रुकवा दिया। निगम इंस्पेक्टर जीतपाल जोशी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग गिराने की चेतावनी दी। प्रॉपर्टी मालिक तिलकराज ने कहा कि वे रहने के लिए कमरा ही बनाएंगे, दुकान नहीं। इसके बाद टीम लौट गई। मौके पर पार्षद पति माइक खोसला भी पहुंचे। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी रही कि एक कमरे के लिए उन पर कार्रवाई हो रही है जबकि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने वालों को छोड़ा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...