पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • डीसी कांप्लेक्स में बंद पड़े आरओ ठीक करने के आदेश

डीसी कांप्लेक्स में बंद पड़े आरओ ठीक करने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने प्रशासकीय कांप्लेक्स में सभी आरओ सिस्टम और वाटर कूलर अगले 24 घंटे में दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया है। गर्मियों का सीजन शुरू होने के बावजूद आरओ सिस्टम की सर्विसिंग इस बार नहीं करवाई गई थी, वहीं कई वाटर कूलर भी बंद पड़े थे। डीसी ऑफिस में पीने वाले पानी की डायरेक्ट सप्लाई नहीं होती, बल्कि ये पानी कांप्लेक्स की छत पर लगी पानी की टंकियों से आता है। इस लिहाज से यहां वाटर कूलर के साथ आरओ सिस्टम की अहमियत ज्यादा है।

डीसी वीके शर्मा

लोगों को टंकी वाला पानी पीना पड़ रहा

रोजाना बड़ी तादाद में लोग डीसी कांप्लेक्स में विभिन्न सेवाओं के लिए आते-जाते रहते हैं। प्यास लगने पर उन्हें बगैर आरओ सिस्टम के टंकी वाला पानी पीना पड़ रहा है। वहीं कांप्लेक्स में कई जगह पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं। डीसी ने इन्हें भी मरम्मत करवाने के लिए कहा है। डीसी कांप्लेक्स में कुल 6 वाटर कूलर और 6 आरओ सिस्टम हैं। आरओ सिस्टम लगभग सभी सर्विसिंग नहीं होने की वजह से ठप हैं, जबकि वाटर कूलर काम कर रहे हैं। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने आरओ सिस्टम की समय पर सर्विसिंग नहीं होने पर नाराजगी भी जताई है।

खबरें और भी हैं...