जालंधर | सिख गुरु साहिबान के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने और सोशल मीडिया में वायरल करने पर पुलिस ने नारायण दास नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले सिख तालमेल कमेटी, दुष्ट दमन दल खालसा, भाई घनैया जी सेवक दल, दशमेश फुलवाड़ी, शान-ए-खालसा व शहर के अन्य सिख जत्थेबंदियों ने मिलकर सीपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर कहा था कि नारायण दास ने गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है। इस संबंध में ऑडियो और वीडियो की सीडी भी दी गई थी। डीसीपी गुरमीत सिंह ने जांच कर सीपी को रिपोर्ट दी। जिसके बाद थाना 6 में केस दर्ज किया गया।