जालंधर | गुरु तेग बहादुर नगर के पास जीजीएस नगर में रहने वाले फगवाड़ा गेट मार्केट के प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया को रात करीब 11 बजे कॉल आई कि वे 25 लाख रुपए जीत गए हैं। फिर व्हाट्सएप कॉल आई और भेजे गए मैसेज से कोड पूछा। अभी आहलूवालिया मैसेज पढ़ रहे थे तो व्हाट्सएप हैंग हो गया। इतने में मैसेज आया, आपका रजिस्टर्ड नंबर कोई और ऑपरेट कर रहा है। व्हाट्सएप अन इंस्टाल किया तो उनके फोन नंबर से उनके जानकारों के नंबर्स पर 25 लाख रुपए जीतनेे के मैसेज मिलने शुरू हो गए। वे थाना 6 गए तो पुलिस मुलाजिमों ने कंप्लेंट नहीं ली। काफी जद्दोजदह के बाद देर रात रात 12 बजे थाना-6 के मुलाजिमों ने कंप्लेंट स्वीकार की।