यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बड़ी गिनती में बैंक मुलाजिमों व अधिकारियों ने एसबीआई मेन ब्रांच के सामने यूएफबीयू के जालंधर कनवीनर अमृत लाल की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। अमृत लाल ने बताया कि सैलरी में काफी कम बढ़ोत्तरी की जा रही है, उसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। इसमें मुलाजिमों ने प्रदर्शन करके सरकार प्रति अपना रोष जाहिर किया है। देश के 10 लाख बैंक इंप्लाइज ने कहा कि अगर उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे 30 और 31 मई को हड़ताल करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
धरना प्रदर्शन में मैनेजर पवन बस्सी, आरके गुप्ता, बलराज साहनी, एसपीएस विर्क, बलजीत कौर, आरके धवन, दिलीप कुमार शर्मा, केवीएस सोढी, केके पाल, दिनेश डोगरा, एचएस बीर, राज कुमार भगत, विनय डोगरा, इंद्रजीत सिंह आदि सहित बैंकों के पदाधिकारी मौजूद थे।
मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की
बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। -भास्कर