पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • फेडरेशन नेताओं ने प्रबंधकीय सचिव के सामने उठाए कर्मचारियों के मसले

फेडरेशन नेताओं ने प्रबंधकीय सचिव के सामने उठाए कर्मचारियों के मसले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में मुख्य प्रेस सचिव सलविंदर सिंह जस्सी, देवेंद्र सिंह, बंत सिंह, प्रिंसिपल अमरजीत खटकड़, रजिंदर मैनी और हाकम सिंह मौजूद रहे। -भास्कर

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

गजटेड एंड नॉन गजटेड एससीबीसी एंप्लाइज वेलफेयर फेडरेशन पंजाब के नेताओं ने परसोनल विभाग के प्रबंधकीय सचिव एएस मिगलानी से बैठक की। प्रांतीय चेयरमैन जसबीर सिंह पाल और प्रांतीय प्रधान बलराज कुमार की अगुवाई में हुई इस बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मसलों पर विचार चर्चा की। इसमें मुख्य वरिष्ठता कम मैरिट पर भर्ती करने, आबादी अनुसार भर्ती और पदोन्नति में भलाई विभाग की ओर से भेजे गए ज्ञापन अनुसार सिफारिश करने का फैसला, बैकलाग पूरा करने, भलाई विभाग को आरक्षण संबंधी सभी अधिकार देने का फैसला, स्कूली प्री-मैट्रिक वज़ीफे को महंगाई अंक के साथ जोड़ कर महीनावार दरें संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को सिफारिश करने, बुढ़ापा व विधवा पेंशन का बकाया देने आदि मसलों पर विस्तार से बातचीत की गई। इसके लिए सचिव मिगलानी ने बैठक के फैसले और कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पंजाब को जल्दी ही भेजने का सहमति दी।

खबरें और भी हैं...