पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मालिक ने घर का दरवाजा खटखटाया अंदर से आवाज आई चुप रहो सोने दो

मालिक ने घर का दरवाजा खटखटाया अंदर से आवाज आई- चुप रहो सोने दो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | रविदास नगर में रहने वाले जोगिंदर लाल पुत्र शाम लाल ने वीरवार रात घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज आई, ‘चुप रहो- सोने दो, नींद आ रही है।’ दरवाजा अंदर से बंद था तो जोगिंदर समझे घर के अंदर चोर आ गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। किसी तरह जोगिंदर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे तो देखा एक युवक एंट्री गेट के पास ही सो रहा था। नशे में लेटे उक्त युवक को जब हिलाया तो उसने फिर कहा- सोने दो, नींद आ रही है। जोर से हिलाने पर उसने बताया कि वह चोरी करने नहीं, सोने आया है। सूचना मिलते ही थाना-1 से ड्यूटी अफसर ब्रह्म लाल पुलिस पार्टी समेत पहुंच गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू यादव बताया और कहा कि वह नशे का आदी है और सिर्फ सोने के लिए घर में घुसा था। बाद में पुलिस उसे हिरासत में ले गई और हवालात में बंद कर दिया।

चोर समझकर बुलाई पुलिस, निकला नशेड़ी युवक।

खबरें और भी हैं...