जालंधर | खेलों का स्तर सुधारने के लिए ग्रास रूट पर काम होगा। पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) के लिए जो भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें साथ लेकर इसे लागू किया जाएगा। पीआईएस एक व्यक्ति के हाथ में नहीं दी जाएगी। यह बातें खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढी ने कहीं। इस दौरान सुरजीत हॉकी सोसायटी के मीडिया सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह भापा ने स्पोर्ट्स कॉलेज में सिंथेटिक ट्रैक की मांग रखी।
संबंधित खबर पढ़ें पेज-7