बहन और जीजा को दौली से वार कर किया घायल
थाना क्षेत्र के सारूबहार कासीटोली में पास्कल जोजो नामक एक ग्रामीण ने अपनी बहन सुसानी लुगुन और जीजा बुधवा लुगुन पर दौली से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को ओडिशा के आईजीएच अस्पताल में एडमिट किया गया है। सुसानी लुगुन की स्थिति गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार पास्कल लुगुन अपने जीजा के घर गुरुवार रात बहुत गुस्से में आया था। वह कह रहा था कि सुनील नामक एक ग्रामीण अन्य लोगों के साथ उसे मारने के लिए दौड़ा रहे हैं। इसपर बुधवा ने पास्कल को अपने घर में सोने के लिए जगह दे दी। इसी बीच बुधवा किसी काम से बाहर गया तो उसने दौली लेकर उसपर अचानक हमला कर दिया। बीच बचाव कर रही सुसानी को भी घायल कर वह फरार हो गया। सुबह में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी सामुएल लिंडा ने फरार आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।