पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजनों ने ममता वाहन के कॉल सेंटर में फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ था

परिजनों ने ममता वाहन के कॉल सेंटर में फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के टाटी पकताटोली में बच्चे को जन्म देने के बाद इलाज के अभाव में सुशांति सुरीन की मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार की रात भरना सुरीन नामक ग्रामीण की प|ी सुशांति सुरीन को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने ममता वाहन के कॉल सेंटर में फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया गया। क्षेत्र की एएनएम का भी फोन स्विच ऑफ था।

महिला ने रात के 12 बजे घर में बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद भी लगातार दर्द झेलती रही। उसे इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई। परिजनों ने कहा कि महिला ने स्वास्थ विभाग की योजना जच्चा बच्चा प्रतिरक्षण में नाम रजिस्टर्ड कराया था।

इसके बावजूद उसे संस्थागत प्रसव का लाभ नहीं मिला। महिला के परिजन निजी वाहन की व्यवस्था कहीं से कर पाते इससे पहले ही बुधवार की सुबह छह बजे महिला की मौत हो गई। इधर बच्चे को स्वस्थ बताया गया है। लोगों का कहना है कि गर्भवती महिलाएं सहिया व एएनएम के संपर्क में रहती हैं। प्रतिरक्षण की भी व्यवस्था की जाती है। शिशु की स्थिति के बारे में भी पूरा ध्यान दिया जाता है। इसके बाद भी यदि बच्चे को जन्म देने के बाद किसी महिला की मौत हो जाती है तो यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

इधर टोनिया में कार्यरत एएनएम जुलियाना मिंज ने कहा कि कठिन परिस्थिति और जंगली इलाका होने के बावजूद वह नियमित रूप से अपना काम करती रही हैं। मंगलवार को वह टोनिया के लिए निकली थीं लेकिन अचानक तेज बुखार आने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ गया और दुर्भाग्य से इसी दिन ऐसी घटना हो गई।

घर में बच्चे को जन्म देने के बाद तड़पती रही महिला, इलाज के अभाव में हुई मौत

खबरें और भी हैं...