20 को एलपीजी पंचायत का किया जाएगा आयोजन
बांसजोर प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को हुई बैठक में 14 अप्रैल से पांच मई तक विभिन्न दिवसों पर कार्यक्रमों के आयोजन पर विमर्श किया गया। बीडीओ आबिद हुसैन और प्रमुख रोमी देवी की उपस्थिति में बताया गया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस और पांच मई को आजीविका दिवस का आयोजन होगा। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के तहत रक्षा इंडेन जलडेगा की ओर से बांसजोर के प्रखंड सचिवालय सभागार में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई।
तरगा पंचायत के लिए रंजीत महतो, रजनीश कुमार और बीपीओ जोसेफ बांडो को पर्यवेक्षक बनाया गया। उरते पंचायत में त्रिवेणी प्रसाद, सुनील लकड़ा, सुचित टोप्पो, पीएम आवास प्रखंड समन्वयक को बांसजोर पंचायत में दावले बाड़ा, प्रमोद सोरेंग और फिरनाथ सिंह, प्रभारी अंचल निरीक्षक को कोंबाकेरा में विश्वनाथ सिंह, मंगल साहू, अजय कुमार महतो जेई को पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है।