विहिप की बैठक कल दुर्गा मंदिर परिसर में
जलडेगा | प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 17 मई को विहिप की बैठक होगी। नारायण दास ने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। प्रखंड के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नई समिति का गठन करने, धर्म संस्कृति और मानवता की सेवा पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला समिति के कई पदधारी मौजूद रहेंगे।