पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं की जानकारी घर घर दें कार्यकर्ता

योजनाओं की जानकारी घर-घर दें कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी जलडेगा मंडल की बुधवार को हुई बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से काम करने को कहा गया। जिला उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं। भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।

कर्नाटक चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी से जन आकांक्षाएं जुड़ी हुई हैं। इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रियता बरतने की जरूरत है। संगठन के निर्देशानुसार हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाएं। बूथ अध्यक्ष अपने कार्य को जिम्मेवारी पूर्वक पूरा करें। कार्यकर्ता संगठन विस्तार करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने की। बैठक में पशुपतिनाथ, जुलसन सोय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेमचंद मांझी, सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, ईश्वरचंद्र दूबे, रामचंद्र नाग, पांडेय साय, रामपाल बड़ाईक, मदन साय, अमृतदास सिंह, पुसा तुरी, महेश्वर सिंह व नारायण सिंह समेत टिनगिना, लोम्बोई और कोनमेरला के सभी बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी और सह प्रभारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...