पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन पहले सफाई समिति अध्यक्ष को किया सम्मानित अब चेयरमैन बोले शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी गई

दो दिन पहले सफाई समिति अध्यक्ष को किया सम्मानित अब चेयरमैन बोले- शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चेयरमैन व आयुक्त के बीच जंग शुरू हो गई है। एक तरफ सभापति भंवरलाल माली पिछले दो दिन से आयुक्त शिकेश कांकरिया को शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था का जिम्मेदार ठहराते हुए यूओ नोट जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा पार्षद व सफाई समिति की अध्यक्ष मंजू भूतड़ा को विधायक, जिला प्रमुख व सभापति अपने हाथों से बेहतर सफाई व्यवस्था करवाने की मॉनिटरिंग करने को लेकर अंबेडकर जयंती पर सम्मानित कर रहे हैं। इधर, सफाई समिति की अध्यक्ष भूतड़ा का कहना है कि उन्हें तो जबरदस्ती वहां सम्मानित किया गया, जबकि उसका तो मन ही नहीं था। इधर, सभापति का कहना है कि आयुक्त शिकेश कांकरिया के आने से पहले की सफाई व्यवस्था तथा स्वच्छता अभियान में बेहतर मॉनिटरिंग करने पर पार्षद भूतड़ा को सम्मानित किया गया है।

सफाई प्रभारी को हटाना बना मुख्य कारण : सभापति माली पिछले दो दिन से आयुक्त शिकेश कांकरिया को दो से तीन यूओ नोट दे चुके हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह यह सामने आ रही है कि सफाई प्रभारी के रूप में लगे चंपालाल को आयुक्त शिकेश कांकरिया ने हटाकर सायर वाल्मिकी को लगा दिया। इससे सभापति माली आयुक्त से खफा हो गए तथा उन्होंने यूओ नोट जारी करते हुए कहा कि किसी भी कार्मिक को इधर-उधर करने से पहले बोर्ड या सभापति को अवगत कराने चाहिए था। इधर, आयुक्त का कहना है कि यह प्रशासनिक कार्य है। जिसमें किसी से पूछने की जरूरत नहीं।

चंपालाल की काफी शिकायतें आने के कारण उसका कार्यभार बदला गया है।

विवाद

बिना चेयरमैन को बताए आयुक्त द्वारा सफाई प्रभारी को बदलने पर फिर शुरू हुई तकरार

जालोर. सफाई समिति की अध्यक्ष को सम्मानित करते अतिथि। फाइल फोटो

सभापति ने यह लिखा है यूओ नोट में

सभापति भंवरलाल माली ने 16 अप्रैल को जारी किए यूओ नोट में लिखा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों, वार्डों व गलियों में नियमित सफाई नहीं होने से वार्ड पार्षदों की ओर से आक्रोश जताया जा रहा है। दिनों-दिन शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। नगर परिषद में नवनियुक्त सफाई कार्मिकों को सफाई कार्य के लिए जमादार के पद पर लगाने से कुछ कार्मिक नाराज है।

इससे अनावश्यक विवाद उत्पन्न होगा।

खबरें और भी हैं...