- Hindi News
- National
- सामूहिक विवाह में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, लिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प
सामूहिक विवाह में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, लिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प
श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर की ओर से मारू कुम्हार समाज का सप्तम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को चामुंडा गार्डन जालोर में आयोजित हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधने के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। मारू कुम्हार समाज की ओर से सुबह 8.30 बजे प्रजापत धर्मशाला जालोर से सामूहिक बारात रवाना हुई। डेढ़ घंटे बाद बारात सामतीपुरा रोड स्थित चामुंडा गार्डन पहुंची।
पूरा रास्ता बारातियों ने नाचते गाते तय किया। वधु पक्ष व आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बारात का स्वागत किया। दूल्हों का वधु पक्ष व आयोजन कमेटी की ओर से सामैला कर तोरण की रस्म अदा कर चामुंडा गार्डन में प्रवेश करवाया गया। चामुंडा गार्डन में अलग अलग बनाए गए विवाह मंडप में वर-वधु को बैठाया गया। वहीं शुभ मुहूर्त में विद्वान पंडित राकेश के नेतृत्व में एक साथ दस वर वधु को अग्नि के समक्ष सप्तपदि के फेरे खिलाकर एक दूसरे को परिणय सूत्र में बांधा गया। वहीं विवाह मंडप में महिलाओं ने लोक विवाह गीतों से पूरे माहौल को खुशी से भर दिया। शाम को विदाई समारोह हुआ।
श्रीयादे सेवा संस्था जालोर के बैनर तले हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन, मारू प्रजापत समाज के दस जोड़े बने हमसफर
जालोर. मारू प्रजापत समाज के सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्ती।
अतिथियों ने दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता पीसी टांक, जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना, जिला कोषाधिकारी कानाराम प्रजापत, रीको जालोर के सहायक प्रबंधक महेश पटेल, गोपालभाई मोरली, सुमेरपुर शिवगंज सामूहिक लग्न समिति के अध्यक्ष अमृतभाई शिवगंज व आहोर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुजाराम मंडोरा मौजूद रहे।
समारोह में भामाशाहों का किया बहुमान
सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक लादूराम मेवाड़ा व श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर के अध्यक्ष चम्पालाल प्रजापत ने बताया कि भामाशाह बाबूलाल मेवाड़ा मादड़ी, हिम्मताराम बड़वाल, भीमाराम देवड़ा, थानाराम देवड़ा, मोहनलाल गुंगोमण, मंछीलाल देवड़ा, मदनलाल मेवाड़ा, रमेश कुमार मेवाड़ा गुडाबालोतान, छोगाराम मेवाड़ा, हकमाराम मेवाड़ा गुड़ाबालोतान, मोहनलाल बड़वाल सियाणा, गोमाराम रामीणा तखतगढ़, पुखराज देवडा जालोर, भंवरलाल बड़वाल जालोर आदि का समारोह में आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया।
जालोर. मारू प्रजापत समाज के सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित समाजबंधु।