पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएससीबीएड बीएबीएड, पीटीईटी के लिए आवेदन 23 तक

बीएससीबीएड बीएबीएड, पीटीईटी के लिए आवेदन 23 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएससीबीएड बीएबीएड, पीटीईटी के लिए आवेदन 23 तक

जालोर| पीटीईटी, बीएबीएड आैर बीएससीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल से बढ़ाकर अब 23 अप्रैल कर दी गई है। मंगलवार तक पीटीईटी के लिए राज्यभर से 2 लाख 74 हजार अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करवाया जा चुका है। बीएबीएड आैर बीएससीबीएड के लिए 59 हजार अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाया जा चुका है।

पीटीईटी समन्वयक प्रो. बीपी सारस्वत ने बताया कि बीएससीबीएड व बीएबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस साल सीनियर सैकंडरी परीक्षा दे रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि इस साल स्नातक अंतिम वर्ष में शामिल हुए विद्यार्थी पीटीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अंतिम तिथि 23 अप्रैल कर दी गई है। आगामी 13 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पीटीईटी आैर बीएबीएड व बीएससीबीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 लाख अभ्यर्थियों के बैठने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...