पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 लाख की लागत से जिले की 182 स्कूलों में होंगे ब्रॉडबेंड कनेक्शन

18 लाख की लागत से जिले की 182 स्कूलों में होंगे ब्रॉडबेंड कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 लाख की लागत से जिले की 182 स्कूलों में होंगे ब्रॉडबेंड कनेक्शन

जालोर |
जिले की 182 सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबेंड कनेक्शन के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। रमसा एडीपीसी प्रकाशचंद्र चौधरी ने बताया कि इस संबंध में राज्य स्तर से जिलेवार चयनित कुल 6873 स्कूलों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके तहत जालोर जिले की 182 स्कूलों का चयन किया गया है तथा इसके लिए प्रति स्कूल 10 हजार 365 रुपए के हिसाब से कुल 18 लाख 86 हजार 430 रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि ब्रॉडबेंड कनेक्शन जारी होने से स्कूलों में आईसीटी लेब के संचालन व कार्यालय संबंधी काम करने में आसानी होगी।





गौरतलब है कि वर्तमान में जिले में 343 राउमावि व रामावि संचालित हैं। एडीपीसी चौधरी ने बताया कि शेष स्कूलों में ब्रॉडबेंड स्वीकृति के लिए सरकार से सहयोग लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...