शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना
जालोर | ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में उपस्थिति दर्ज नहीं करवाने वाले शिक्षकों की सूचना अब संबंधित संस्था प्रधान को शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मई-जून माह में नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिए 10 दिवसीय आवासीय कैंप आयोजित किए जाते हैं, मगर छुट्टियां होने के कारण अधिकांश शिक्षक कैंपों में आते ही नहीं हैं।