पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियम विरुद्ध बन रही इमारतों का मौका रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले जेईएन कुमार एपीओ

नियम विरुद्ध बन रही इमारतों का मौका रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले जेईएन कुमार एपीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जगह-जगह नियम विरुद्ध बन रही इमारतों के पीछे कहीं ना कहीं नगर परिषद अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। मंगलवार को जेईएन शैलेंद्र कुमार को एपीओ करने के आदेश को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि शहर में नियम विरुद्ध इमारतें बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के बजाय उन पर मेहरबानी करते हुए अवैध निर्माण करवाया जा रहा है क्योंकि जिस जेईएन शैलेंद्र कुमार को एपीओ किया गया उसे पिछले लंबे समय से चार भवनों की इजाजत पत्रावलियों को देखकर मौका रिपोर्ट तैयार करने के लिए आयुक्त की ओर से कई बार कहा गया तथा नोटिस दिए गए, लेकिन जेईएन ने रिपोर्ट तक पेश नहीं की और टालमटोल करता रहा। आखिरकार आयुक्त की ओर से जेईएन को गत दिनों दिए गए नोटिस तथा उच्चाधिकारियों को शिकायत के बाद स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक व संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने सोमवार को शैलेंद्र कुमार को एपीओ कर दिया।

इन चार पत्रावलियों को देखकर मौका रिपोर्ट करना था, लेकिन टालता रहा : नगर परिषद जेईएन शैलेंद्र कुमार को मानपुरा कॉलोनी में सोहनराज व सुखराज पुत्र कपूराराम, मानपुरा कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार भंडारी पुत्र लालचंद भंडारी, सर्किट हाऊस के सामने स्थित सेंट पॉल स्कूल व घांचियों की पिलानी स्थित गिरधारीलाल पुत्र अचलाराम के निर्माण कार्यों का मौका देखकर इजाजत संबंधी पत्रावलियों की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कई बार आयुक्त की ओर से लिखित में पत्र दिए गए, लेकिन शैलेंद्र कुमार मौके पर जाकर जांच तो करता, लेकिन मौका रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर रहा था, जबकि इन चारों के खिलाफ नियम विरुद्ध निर्माण करने की शिकायतें मिल रही थी।

सोमवार को आयुक्त ने किया था दोबारा निरीक्षण

शहर में विभिन्न जगह पर हो रहे निर्माण कार्यों का सोमवार को आयुक्त कांकरिया व भवन निर्माण कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश व सदस्य प्रेमाराम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान 12 जगहों का निरीक्षण किया, जहां सभी जगह पर निर्माण नियम विरुद्ध होता पाया गया। इस पर उन्हें नोटिस देकर तीन दिन में जबाव देने के आदेश दिए।

जालोर. सेंट पॉल स्कूल की बिल्डिंग निर्माण के समय गत साल जुलाई में मौके पर माप करता जेईएन (सफेद शर्ट) व कमेटी के सदस्य। इसकी मौका फर्द भी बनाई गई, लेकिन सुपुर्द नहीं की गई। (फाइल फोटो)

आयुक्त ने कुछ दिनों पहले दिए नोटिस आयुक्त के बार-बार कहने के बावजूद जेईएन की ओर से रिपोर्ट नहीं सौंपी जा रही थी। हाल ही में पदस्थापित आयुक्त शिकेस कांकरिया ने 27 मार्च को ही दोबारा एक पत्र जेईएन को दिया तथा चारों फाइलों की मौका रिपोर्ट व भवन निर्माण इजाजत की पत्रावलियां जांच के आदेश दिए, लेकिन जेईएन ने अनसुना कर दिया। इस पर 13 अप्रैल को आयुक्त कांकरिया ने जेईएन शैलेंद्र को अंतिम नोटिस देते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत की। जिसके बाद सोमवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक व संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने सोमवार को शैलेंद्र कुमार को एपीओ कर दिया।

सभापति के साले को भी नोटिस सोमवार को आयुक्त कांकरिया व टीम की ओर से विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्किट हाऊस से आगे आहोर मार्ग पर सभापति भंवरलाल माली के साले विजय कुमार पुत्र अंबालाल माली की ओर से करवाया जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पर प्लान के विपरित निर्माण कार्य होना पाया गया। इस पर निर्माण कार्य बंद करने तथा 3 दिन में स्वीकृत आज्ञा पत्र मय नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अन्यथा निर्माण कार्य ध्वस्त करने की कार्यवाही करने की बात कही गई।

खबरें और भी हैं...