जूनियर वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता 27 से झुंझुनंू में
जालोर | 69वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 अप्रेल तक झुंझुनंू में किया जाएगा। जिला बास्केटबॉल संघ सचिव मूनसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जालोर टीम का चयन बुधवार सुबह 8 से 12 बजे तक स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में किया जाएगा।
1 जनवरी 2000 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे।